कर्णफूल , अनास फल , बादियानी फूल ,
बाजा आदि अनेक नामों से जाना जाता है ये star anise ---
- यह गरम मसाले का घटक है.
- यह एक प्रीज़र्वेटिव की तरह काम करता है. गरम मसाले
में इसे भी डालने से मसाला बहुत दिन तक खराब
नहीं होता.
- बिरयानी या पुलाव में इसका स्वाद अनोखा लगता है.
- इसके इस्तेमाल से स्वेन फ्लू पर काबू पाया जा सकता है.
- इसका तेल दर्द निवारक है.
- यह बैक्टीरिया और फंगस को मारता है. इसलिए यह
अस्थमा , ब्रोंकाइटिस और सूखी खांसी के इलाज में
कारगर है.
- इसके सेवन से अच्छी और शांत नींद आती है.
- इसमें एंटी वायरस तत्व है.
- इसमें एंटी ओक्सिडेंट भी है. इसलिए यह बुढापे और
कैंसर से लड़ने में सहायक है.
- इसके तेल को त्वचा रोगों में लगाया जा सकता है.
- यह पाचन में सहायक है . छोटे बच्चों को भी पेट दर्द होने पर इसका उबला पानी दे सकते है.
- यह गर्म प्रवृत्ति का होता है. इसलिए गर्मियों में
इसके साथ धनिया , सौंफ आदि मसाले भी प्रयोग में
लायें .

About the Admin
0 comments: