गर्मी के मौसम में जितना जरूरी है त्वचा की देखभाल करना, उतना ही जरूरी है धूप से बालों की सुरक्षा करना।
इस मौसम की तेज धूप बालों की प्राकृतिक नमी को चुराकर उन्हें बेजान और
रूखा बना देती है। इससे पहले की गर्मी का मौसम आपके बालों को नुकसान
पहुचाएं, कुछ सावधानियां बरत कर आप इसका सामना कर सकती है।
धूप त्वचा के लिए जितनी नुकसानदायक है, उतनी ही नुकसानदायक बालों के लिए भी है। सूरज की तेज किरणों और वातावरण की शुष्कता बालों को नुकसान पहुंचाकर उन्हें रूखा, बेजान और दोमुंहा बना सकती हैं, वहीं बालों की देखभाल के प्रति बरती गयी थोड़ी-सी सावधानी आपके बालों को रेशम की डोर जैसी सुंदर बना सकती हैं।
धूप से बालों की सुरक्षा के उपाय
• धूप का सीधा संपर्क बालों के लिए काफी नुकसानदेह होता है, इससे बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए घर से बाहर जाते समय बालों को स्कार्फ, छाते या कैप से ढक लें। यदि आप स्कार्फ या छाते नहीं लेना चाहती हैं, तो बालों पर सनस्क्रीन प्रोटक्शन देने वाले उत्पादों का प्रयोग भी कर सकती हैं।
• बालों को उलझने से बचाने और रूखापन दूर करने के लिए जोजोबा ऑयल लगाकर हल्की मालिश करें। फिर सिर पर पॉलिथिन लपेट लें। सुबह शैंपू करें। इस तरह रात भर में बालों की कंडिशनिंग भी हो जाएगी।
• धूप बालों को वैसे ही रुखा बना देता है, फिर कैमिकल शैंपू का इस्तेमाल इन्हें और ज्यादा रुखा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। बेहतर है कि इस मौसम में आप किसी नुकसानदेह कैमिकल युक्त शैंपू का प्रयोग करने के बजाय प्राकृतिक उत्पादों से बनें सौम्य शैंपू का प्रयोग करें।
• गर्मी के मौसम में स्कैल्प के तैलीय होने से भी बालों के झड़ने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। यदि आपके बाल हद से ज्यादा रुखे हैं, तो आप सप्ताह में एक बार बालों की डीप कंडीशनिंग भी कर सकती हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले बालों में कंडीशनर लगाएं और सिर को शावर कैप या प्लास्टिक से ढक लें और सुबह शैंपू से सिर धो लें।
• गर्मी के मौसम में हेयर स्टाइलिंग मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बेहतर है कि आप जितना हो सके बालों को बांध कर ही रखें। धोने के बाद इन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग करने की बजाय प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
• बालों को सपोर्ट और डेफिनिशन देने के लिए हल्के गीले बालों पर प्रोटेक्टिव स्ट्रेटनिंग लोशन लगाएं। फिर धीरे से काम्ब् करें। यह कुदरती नमी बरकरार रखने में मदद करेगा।
• धूप में बालों के तैलीय होने की समस्या काफी आम हो जाती है। ऐसा सिर की त्वचा से सीबम के ज्यादा निकलने के कारण होता है।
• स्विमिंग करने से पहले अपने बालों को साफ पानी से धो लें या गीला कर लें।
तैलीय बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपाय
1. तैलीय बालों को रोज धोएं क्योंकि तैलीय बाल जल्दी गंदे होते है।
2. तैलीय बाल वालों को कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ऐसा शैंपू इस्तेंमाल करना चाहिए जिसमें कंडीशनर ना मिला हो।
3. अगर आपके बाल तैलीय हैं और आपको लगता है कि आपके बालों को कंडीशनर की आवश्यकता है, तो ऐसा कंडीशनर खरीदें जो काफी माइल्ड किस्म का हो।

About the Admin
0 comments: